छपरा : समाज सेवा में अग्रणी भुमिका निभाने वाली संस्था लायंस इंटरनेशनल की स्थानीय युवा इकाई लियो क्लब छपरा सारण के द्वारा स्थानीय म्युनिसिपल चौक एवं बिनटोलिया में छठ महापर्व के अवसर पर छठव्रतियों के बीच ग्यारह सौ नारियल एवं 101 साड़ियों का वितरण किया गया ।
कार्यक्रम का नेतृत्व कर रहे लियो क्लब के यूथ चेयरपर्सन लियो रवि कुमार ने कहा कि छठ का त्यौहार आस्था का प्रतीक है एवं महंगाई के समय में गरीब तबके से आने वाले छठव्रतियों को काफी परेशानियां उठानी पड़ती है। ऐसे में छठव्रतियों की सहायता के लिए लोगों को हर संभव सहायता के लिए कदम बढ़ाना चाहिए । इन्ही बातों को ध्यान में रखते हुए लियो क्लब नि:स्वार्थ भाव से आज यह सेवा कार्य किया ।
वहीं छठव्रतियों ने लियो क्लब की सराहना करते हुए सभी सदस्यों को यह आशीर्वाद दिया कि वह आगे भी इसी तरह पूरी ऊर्जा के साथ इस तरह के सेवा कार्य जरुरतमंदों के लिये करते रहें ।
इस पावन मौके पर क्लब के अध्यक्ष लियो अमरनाथ, सचिव आलोक गुप्ता, संयुक्त सचिव चंदन कुमार, कोषाध्यक्ष संदीप गुप्ता, साकेत श्रीवास्तव, एस के सिंह, रोहित प्रियदर्शी, रवि कुमार, अनुरंजन गुप्ता, सूरज गुप्ता, शालिनी, धरमजीत, मूनमून, नारायण पांडे, अर्जुन, नितिन, हर्ष राज, अभिषेक, लायन अजय सिन्हा, लायन आदित्य अग्रवाल आदी सदस्यों ने मौजुद होकर अपना सहयोग दिया ।
उक्त जानकारी क्लब के पी आर ओ लियो प्रकाश कुमार ने दी ।