Θ बेतिया – राष्ट्रीय आजाद मंच के प्रतिनिधिमंडल ने जिले में व्याप्त समस्याओं को लेकर राज्यसभा सांसद सतीश चंद्र दुबे से मिलकर 6 सूत्री मांगपत्र सौपा

✍न्यूज इनपुट नीरज ठाकुर बेतिया (प.च) बिहार 👉

आज दिनांक आज दिनांक 1 नवंबर 2019 को राष्ट्रीय आजाद मंच के प्रतिनिधिमंडल ने जिले में व्याप्त समस्याओं को लेकर राज्यसभा सांसद सतीश चंद्र दुबे से मिलकर 6 सूत्री मांगपत्र सौपा है।राष्ट्रीय अज़ाद मंच के प्रदेश प्रभारी विशाल कुमार मिश्र ने सांसद को छात्रों के समस्यायों से अवगत कराते हुए बताया कि चंपारण के छात्रों को बीएड और एलएलबी के पढ़ाई के लिए जिले से बाहर जाना पड़ता है.जिससे छात्रों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है इसलिए समय की मांग के अनुसार महारानी जानकी कुंवर महाविद्यालय में बीएड और एलएलबी की पढ़ाई शुरू होनी चाहिये.

साथ ही साथ यहाँ के छात्रों को कोई भी प्रमाण पत्रों में गड़बड़ी होने पर सुधार के लिए मुजफ्फरपुर विश्वविद्यालय में जाना पड़ता है.जिससे छात्रों के जेब पर भरी बोझ सहना पड़ता है इस गंभीर स्मास्या को देखते हुए जिले में विश्वविद्यालय की एक सहायता केंद्र खुलना चाहिये.एवं जिले के सभी शहरी क्षेत्रों में ट्रैफिक व्यवस्था कड़ी होनी चाहिये.ताकि जाम की समस्यायों से जनता को निजात मिल सके.नरकटियागंज में एक बड़ी पुस्तकालय एवं बेतिया में ई-पुस्तकालय की व्यवस्था छात्रों की मांग है.नरकटियागंज अनुमंडल अस्पताल को आधुनिकरण के साथ-साथ समुचित दवाओ का व्यवस्था होना चाहिये.मंच के मांगो को गंभीरता से लेते हुए राज्यसभा सांसद सतीश चंद्र दुबे ने कहा कि सभी मांग छात्र एवं जनता के हित मे है.

शीघ्र ही इस दिशा में ठोस पहल कर समस्यायों से निजात दिलाया जाएगा।राष्ट्रीय आज़ाद मंच के प्रतिनिधिमंडल में विभाग प्रमुख मृत्युंजय गौतम,सदस्यता प्रभारी चंदन तिवारी, लौरिया अध्यक्ष कृतिक राज,शुभम कुमार,सफल राज सहित अन्य मौजूद रहे।