मढ़ौरा के युवक की गुजरात मे डेंगू से मौत की खबर पर परिजनों की चीत्कार से माहौल गमगीन

मढ़ौरा के युवक की गुजरात मे डेंगू से मौत की खबर पर परिजनों की चीत्कार से माहौल गमगीन

छपरा : मढौरा प्रखंड के मोथाहा निवासी छठु सिह के पुत्र मुन्ना कुमार सिंह की मौत डेंगू बुखार की वजह से गुजरात के जैन मोदी हॉस्पिटल में मंगलवार की अहले सुबह हो गई।जिसकी सूचना मिलते ही परिजनों में चीत्कार मच गया।अचानक मौत की सूचना पर मृतक के माता पार्वती देवी, पत्नी मनोरमा देवी, बहन व भाभी सहित पूरे परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।मृतक की पत्नी अपने दोनों छोटे छोटे बच्चों को गोद मे लेकर विलाप करती हुई रो रही थी।आसपास के लोग सहित रिश्तेदार भी परिजनों को सांत्वना देने में जुटे है। लेकिन 25 वर्षीय युवक की मौत ने सबकी आंखे भिंगो दिया। मृत युवक के पिता छठु सिह ने बताया कि तीन दिनों से उसे हल्की बुखार थीऔर वह अखिलेश्वर के जैन मोदी हॉस्पिटल में सुबह जांच कराने गये और देर रात तक वह हॉस्पिटल में रहे और सुबह मौत हो गई।वह हाई टेक कम्पनी में इलेक्ट्रिशियन का काम करता था। दो भाइयों में छोटा मुन्ना की शादी 15 में हुई थी।जिसे एक 3 वर्ष का लड़का एव एक 1 वर्ष की बेटी है।परिजनों की माने तो उसे हॉस्पिटल से डिस्चार्ज करवा कर शव घर लाने की प्रक्रिया की जा रही है।मुन्ना काफी होनहार एव जिम्मेवार युवक था।

(न्यूज इनपुट-विपिन कुमार मिश्रा)