
वाराणसी: डीजल रेल इंजन कारखाना के यंत्र कक्ष में कोविड -19 को परास्त करने एवं त्वरित बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने की तैयारी के क्रम में डीरेका चिकित्सालय के लिए मेडिकल उपकरण जैसे आई.वी ड्रिप स्टैंड , बेड साइड बाउल स्टैंड , पेशेंट फूड टेबल , मेडिसिन टेबल बनाकर तैयार कर लिया गया है। इससे पहले 8 नंबर आई.वी.स्टैंड, एन ई आर, मंडुवाडीह को दिया जा चुका है। साथ ही साथ ब्रेक द चेन अभियान के तहत अपने कर्मचारियों के लिए तीन नंबर अनोखा पैर द्वारा संचालित हैंडवाश किओस्क बनाकर पहला आर पी एफ बैरक डीएलडब्ल्यू में स्थापित किया जा चुका है। इसके अतिरिक्त दो और हैंडवाश किओस्क को भी तैयार कर लिया गया है एवं इन्हें डीएलडब्ल्यू के विभिन्न स्थानों पर लगाए जाने की योजना है । उच्च अधिकारियों के द्वारा दिए गए निर्देश एवं मार्गदर्शन में यह कार्य संपादित किया जा रहा है। उपरोक्त उपकरणों की डिजाइनिंग का कार्य प्लांट एवं टूल डिजाइन ऑफिस द्वारा किया गया तथा इसका निर्माण का कार्य यंत्र कक्ष के कर्मठ कर्मचारियों द्वारा बहुत ही कम समय में किया गया। इनपुट-नितिन मेहरोत्रा, मुख्य जनसंपर्क अधिकारी, डीरेका वाराणसी




Recent Comments