मांझी(सारण)। मकर संक्रांति के अवसर पर स्थानीय रामघाट पर दंगल प्रतियोगिता आयोजित की गई। जिसमें बिहार तथा यूपी के अनेक पहलवानों ने अपना करतब दिखाया। नकुल ने बिट्टू को, गोलू ने उमेश को, अजय ने सुरेंद्र को, अमित ने विक्की को, कबीर ने आदिल को, अनुज ने शैलेस को, अरुण ने मन्नू को, मनोज ने सैद को, रंजन ने शहाबुद्दीन को, छोटक ने शिव लखन को, अंजनी ने राजा बाबू को, गजेंद्र पहलवान ने कन्हैया पहलवान को पटखनी दी। करीब एक दर्जन पहलवानों को कुश्ती बराबरी पर छूटा। प्रतियोगिता मंच पर राजद नेता ई सौरभ सन्नी ने व्योबृद्ध शंकर पहलवान लगन पहलवान सुग्गा पहलवान भरत पहलवान जालिम पहलवान सच्चिदानंद भारती तथा हीरा पहलवान को अंगवस्त्र से सम्मानित किया।मौके पर मौजूद मुखिया परमहंस साह गोंड़ कृष्णा सिंह पहलवान एएसआई ददन राय अरविंद सिंह बलिराम पहलवान विजय पहलवान श्री भजन पहलवान तथा प्रेम यादव नीरज सिंह नाजिर आदि ने दंगल का संचालन किया। लगभग चार घण्टे तक चली दंगल प्रतियोगिता में हजारों दर्शकों ने कुश्ती का लुत्फ उठाया।