बाजार के सौंदर्यीकरण के लिए पंचायत की मुखिया ने जिलाधिकारी को दिया आवेदन


सारण/नगरा ।प्रखंड क्षेत्र के खैरा थाना अंतर्गत खैरा पुरानी बाजार सरकार को लाखों रुपए का राजस्व प्रतिवर्ष देता है लेकिन यह बाजार अपनी बदहाली पर खुद आंसू बहा रहा है।नही तो सरकारी कर्मचारी और नहीं ठेकेदार इसका सुधि लेने वाले हैं।सरकारी महकमे के द्वारा नीलामी कर के ठेकेदार से रुपया ले लिया जाता है तथा ठेकेदार बाजार में सब्जी बेचने वाले दुकानदारों से किराया वसूल लेते हैं।लेकिन बाजार के विकास पर कोई ध्यान नहीं देता। प्राप्त जानकारी अनुसार सदियों पुरानी यह बाजार शुक्रवार एवं सोमवार को संध्या समय से सब्जी के लिए लगती है।लेकिन बाजार की स्थिति ऐसी है कि ना कोई साइकिल,मोटरसाइकिल रखने की जगह न सब्जी बेचने वालों के लिए कोई जगह।एक दो बार इसका इटीकरण भी किया गया।उसके बाद भी यहां का कीचड़ कभी खत्म ही नहीं होता है।इसके सौंदर्यीकरण के लिए खैरा पंचायत की मुखिया नीलम कुमारी ने सारण जिला अधिकारी को आवेदन देते हुए आग्रह किया है कि बाजार का सौंदर्यीकरण कराया जाए।उन्होंने अपने आवेदन लिखा है कि बाजार में जल जमाव के कारण सब्जी विक्रेता से लेकर आम जनता तक परेशान है।