
लंबे अरसे से खराब स्टेट ट्यूबवेल को चालू करने के लिए किसानों ने डीएम से की मांग
मांझी(सारण): प्रखंड के मांझी पूर्वी पंचायत के अंतर्गत दुधई पोखरा के समीप विगत 30 वर्षों से खराब पड़े स्टेट बोरिंग को चालू करवाने को लेकर ग्रामीणों ने सारण जिलाधिकारी को आवेदन दिया है। नागेन्द्र ठाकुर, सौरभ सन्नी, राजन कुमार, चंदन यादव, पप्पू यादव, मुकेश यादव, रविदास शर्मा आदि के द्वारा हस्ताक्षरित आवेदन में कहा गया है। इसके पूर्व भी प्रखंड विकास पदाधिकारी व सदर एसडीओ से लिखित शिकायत की जा चुकी है। मगर कोई समाधान नही हुआ। किसानों का कहना है कि सिंचाई की सुविधा के अभाव में सैकड़ो एकड़ जमीन पर ठीक से खेती नही हो पाती । किराये के पम्पिंग सेट से महंगी सिंचाई करनी पड़ती है। बहुत बड़ा हिस्सा सिंचाई की सुविधा के अभाव में बेकार पड़ा है। अगर स्टेट बोरिंग को ठीक करा दिया जाय तो सैकड़ों किसानों को लाभ होगा।




Recent Comments