
सारण/अमनौर।सारण जिला जैविक खाद पदार्थों के लिए हब बनेगा. जहां जैविक खाद पदार्थों से निर्मित चना के सतु,बेसन,अदौरी,हल्दी आदि का उत्पादन व बिक्री पर जोर दिया जायेगा. उक्त बातें रविवार को स्थानीय विश्वप्रभा सामुदायिक भवन में आयोजित मां वैष्णो देवी एवं मां अम्बिका भवानी अगरबत्ती उधोग के उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि के रुप में अगरबत्ती के लोकार्पण के बाद अपने संबोधन के दौरान स्थानीय सांसद व पूर्व केंद्रीय मंत्री राजीव प्रताप रूडी ने कही .उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री कौशल विकास द्वारा प्रशिक्षण के बाद एयरकंडीशनर कमरे सैकड़ों महिलाओं द्वारा हाथ से अगरबत्ती निर्माण का कार्य किया जा रहा है.जहां सारी सुविधाएं उपलब्ध है. इस रोजगार से जुड़ी महिलाओं की आय का स्त्रोत बढ़ जाएगा. सोनपुर से इसकी शुरुआत के बाद अमनौर प्रखंड के महिलाओं को इसका लाभ मिल सके.उन्होंने कहा कि अब यह व्यवस्था पूरे जिले में करना है .प्रारम्भिक तौर पर मुख्यतः अगरबत्ती को खरीदें ताकि अपने क्षेत्र के महिलाओं को रोजगार के साथ साथ आमदनी बढ़ सके . इस दौरान अगरबत्ती निर्माण से जूड़ी महिलाओं ने सांसद राजीव प्रताप रुडी का फूलों से स्वागत किया. इस मौके पर मुख्य रूप से भाजपा नेता राणा यशवंत, कामेश्वर ओझा, अनिल सिंह, राकेश सिंह, केशव सिंह संतोष सिंह,
अंकित सिंह, युवा शक्ति निर्माण संस्थान के सचिव राजीव मुनमुन, चंदा कुमारी, नागवंती देवी, मंजू देवी आदि लोग मौजूद रहे.




Recent Comments