समस्तीपुर: भाजपा विभूतिपुर पूर्वी मंडल की बैठक में पूर्वप्रधानमंत्री वाजपेई के जन्मदिवस को सुशासन दिवस के रूप में मनाने की हुई चर्चाएं
##न्यूज़ इनपुट-केशव बाबू


विभूतिपुर
विभूतिपुर भारतीय जनता पार्टी विभूतिपुर पूर्वी मंडल की बैठक मंडल अध्यक्ष बाबू साहेब झा अध्यक्षता में हुई।

बैठक में 24,25, एवं 26 दिसंबर को भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री श्री अटल बिहारी बाजपेई के जन्मदिवस प्रत्येक बुथ पर मनाने और प्रत्येक बुधवार पर 20 सदस्यीय कमेटी बनाने का निर्णय लिया गया ।

बैठक में विधानसभा विस्तारक आजाद चंद्रशेखर, शिवचंद्र प्रसाद सिंह ,डॉक्टर मुकेश कुमार सिंह ,रीना झा संगठन विस्तार के लिए अपने वक्तव्य को रखें ।

मंडल अध्यक्ष बाबू साहेब झा ने भारतीय जनता युवा मोर्चा के अध्यक्ष मनोज कुमार कुशवाहा,किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष के लिए अर्जुन प्रसाद सिंह,महिला मोर्चा के लिए रीना शर्मा,पिछला वर्ग के लिए मनीष कुमार, सभी चिकित्सा मंच के लिए डॉक्टर नीरज कुमार श्रीवास्तव, मंडल प्रवक्ता के लिए विजय झा ,कोषाध्यक्ष के लिए उदय कांत ठाकुर की घोषणा की गई मौके पर मंडल महामंत्री सुदीन कुमार,उपाध्यक्ष अनिल सिंह,पंकज राय,विकास पासवान, रामानंद यादव ,मनोज साह, राकेश चौधरी सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।