
छपरा।।रोटरी क्लब छपरा ने सावन मिलन समारोह सावन के पूणिमा यानी भाई बहन का त्योहार रक्षाबंधन के दिन ही शाम को हैबिट्स रेस्टूरेंट में काफ़ी हर्सोल्लास से मनाया।कार्यक्रम की अध्यक्षता रोटेरियन अमरेंदर सिंह ने किया और बताया कि रोटरी क्लब पिछले कई सालों से सावन मिलान समारोह का आयोजन करते आ रही,सावन महीने के महत्व को वरूण प्रकाश सभी को बतलाया।पिछले दो महीने में रोटरी क्लब छपरा के द्वारा किये गए सामाजिक कार्य की जानकारी सचिव हिमांषु किशोर ने दिया। समारोह में स्वागत गान गायक विशाल सिंह राजपूत ने कजरी,और सावन गीत गाया । आयोजित समारोह में सावन किंग का अवॉर्ड रोटेरियन सुमेश कुमार को एवम सावन क्विन का अवॉर्ड प्रिया को मिला,सावन कप्पल का अवॉर्ड रोटेरियन डॉ अविषेक हर्षवर्धन एवम पूजा को मिला, पत्नी को सजाने वाली गेम का अवॉर्ड रोटेरियन पुनितेस्वर और मेहंदी रचाओ में प्रथम स्थान रोटेरियन डॉ पार्थ सारथी गौतम को भी गिफ्ट देकर सम्मानित किया गया।सदाबहार कप्पल का अवार्ड रोटेरियन अमरेश मिश्रा और उनकी पत्नी को मिला। आज के गेम की जज भूमिका में थी रोटेरियन करूणा सिन्हा और शैला जैन ,इस कार्यकर्म का चैयरमैन रोटेरियन अर्चना रस्तोगी थी। रोटेरियन आज़ाद,रोटेरियन, मसूद आलम,प्रिंस कुमार ,कन्हिया सिंह ,प्रखर पुंज सही कई गण्यमान्य उपस्थित थे।




Recent Comments