मांझी(सारण)। गुरुवार की सुबह मांझी रेल पुल से गिरकर सरयू में डूबा युवक कहीं सिरिसियां का दीपक तो नही या अप्रवासी। दिनभर लोग इसी उधेड़बुन में लगे रहे। प्रत्यक्षदर्शियों से लोग बार बार सवाल दर सवाल दाग रहे थे। हालांकि देर शाम तक शव बरामद नही हो सका। शव मिलने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। इस बीच रिविलगंज थाना क्षेत्र के सिरिसियां गांव के अनेक लोग शव की खोजबीन में राम घाट पर दिन भर जमे रहे। मालूम हो कि सिरिसियां का दीपक गुरुवार की सुबह से रहस्यमय ढंग से लापता है।