मही नदी से नवविवाहिता का शव बरामद ,गुरुवार को विवाहिता की हत्या कर शव को गायब कर देने का दर्ज कराया गया था मामला
परसा (सारण) : शुक्रवार को सारण जिले के भेल्दी थाना क्षेत्र के भेल्दी गांव में मे मही नदी से एक नवविवाहिता की शव को बरामद किया गया है. जिसकी हत्या कर शव को गायब कर देने का मामला मृतिका के भाई ने गुरुवार को ही कराई थी .शुक्रवार को भेल्दी नदी से बरामद शव को संतोष साह की पत्नी प्रियंका की बतायी जा रही है.मिली जानकारी के अनुसार इस मामले में गुरूवार को मृतका के भाई व परसा थाना क्षेत्र के मारड़ गांव निवासी मुंशी साह का पुत्र राकेश कुमार ने बहन की हत्या कर शव गायब कर देने की प्राथमिकी दर्ज करायी है.परसा थाना क्षेत्र के मारड़ गांव निवासी मुंशी साह की पुत्री प्रियंका की शादी फरवरी 2016 में हुयी थी.भेल्दी थानाध्यक्ष ने बताया कि शुक्रवार को नदी से शव बरामद किया गया है.