● 10 दिवसीय प्रतियोगिता में आमने सामने होंगी 9 टीमें

सारण/छपरा
बहुचर्चित खेल प्रतियोगिता इंडियम प्रीमियर लीग के तर्ज पर छपरा के राजेन्द्र स्टेडियम में दश दिवसीय क्रिकेट प्रतियोगिता सारण प्रीमियर लीग का आयोजन होगा ।इस आयोजन का उद्घाटन 5 अप्रैल को छपरा के राजेन्द्र स्टेडियम होगा। लोगो के बीच लोकप्रिय खेल क्रिकेट से मनोरंजन के साथ अब भविष्य भी सुधरेगा ।इस प्रतियोगिता के माध्यम से छपरा के प्रतिभावान खिलाड़ियों को राज्य और देश स्तर पर अपनी पहचान स्थापित करने का मौका मिलेगा ।
इस आयोजन के संबंध में छपरा के एक होटल में पत्रकार वार्ता करते हुए आयोजन समिति के सदस्यों में बताया कि इस टूर्नामेंट में कुल 9 टीम भाग ले रही है।सर्वप्रथम आईपीएल के तर्ज पर खिलाड़ियों का नीलामी प्रकिया सम्पन्न होने के बाद छपरा के अलग अलग नामो से 9 टीम सारण प्रीमियर लीग में खेलेंगी।
प्रत्येक मैच 25 ओवर का होगा जो मूलतः क्रिकेट में खेले जाने वाले सफेद बॉल से खेला जाएगा । शहर के राजेन्द्र स्टेडियम में आयोजित इस लीग में दो परियो में खेल सम्पन्न कराया जाएगा।
पहली पारी का खेल सुबह 8 बजे से आयोजित होगा जबकि दूसरे पारी का खेल दोपहर 1 बजे से खेला जाएगा ।
सारण प्रीमियर लीग टूर्नामेंट का आयोजन बीसीसीआई से सम्बद्धता प्राप्त बिहार क्रिकेट एसोसिएशन के मार्गदर्शन में आयोजित किया जा रहा है। जिसके छपरा सहित आसपास के खिलाड़ियों को अपना हुनर दिखाने का मौका मिलेगा जिससे होनहार खिलाड़ी राज्य और देश स्तर पर अपने को स्थापित कर पाएंगे ।




Recent Comments