समस्तीपुर : करेंट लगने से छात्रा की मौत।
##न्यूज़ इनपुट-केशव बाबू
विभूतिपुर
विभूतिपुर थाना क्षेत्र के कापन स्थिति प्राथमिक विद्यालय कापन राम टोल में एक बालिका की मौत विधुत स्पर्शघात से हो गई।मृतका की पहचान अशोक राम (6) वर्षीय पुत्री साक्षी भारती के रूप में की गई हैं।बताया जाता है कि वह प्रथम वर्ग में पढ़ती थी जो विद्यालय से बाहर निकलने पर बग़ल के काली मंदिर परिसर में लगे विद्युत तार के स्पर्श में आ जाने से वह तड़पने लगी। स्थानीय लोगों ने पहल कर उसे पीएचसी में लाया।जहाँ चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया।इधर घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने शव को स्कूल परिसर लाकर वहाँ उपस्थित शिक्षक को बंधक बनाकर हंगामा शुरू कर दिया।इधर ग्रामीणों ने शिक्षक पर लापरवाही का आरोप लगाया। घटना की सूचना मिलने पीकर घटनास्थल पर पहुंचे सीओ उदयकांत मिश्रा तहकीकात करते हुए।गुस्साए लोगों को समझा बुझा कर शांत किया। इधर लोगों ने शव को पोस्टमार्टम के लिए नहीं ले जाने दिया।सीओ ने बताया कि जबतक शव का पोस्टमार्टम नहीं होता है तब तक परिजन को कोई लाभ नहीं मिल पायेगा।