फाइल फोटो

सिवान। जिले के जीरादेई प्रखंड अंतर्गत जमापुर निवासी, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ कार्यकर्ता तथा बैंक ऑफ इंडिया के पूर्व वरिष्ठ प्रबंधक राधेश्याम पाण्डेय जी के असामयिक निधन का समाचार अत्यंत दुःखद एवं मर्माहत करने वाला है।संघ के विभिन्न दायित्वों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करने के साथ-साथ आपने महावीरी विद्यालय, सिवान की प्रबंध समिति में भी महत्वपूर्ण दायित्वों का सफलतापूर्वक निर्वहन कर शिक्षा एवं समाजसेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान दिया।
विद्या भारती परिवार उनके निधन पर गहरा शोक व्यक्त करता है तथा शोकाकुल परिजनों के प्रति अपनी हार्दिक संवेदना प्रकट करता है।
विद्या भारती बिहार के प्रचार-प्रसार संयोजक नवीन सिंह परमार ने बताया कि पाण्डेय जी का निधन वाराणसी में बुधवार को हुआ, वहीं बुधवार को देर शाम उनका दाह संस्कार किया जाएगा। विद्या भारती परमपिता परमेश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें तथा शोक-संतप्त परिवार को इस अपूरणीय क्षति को सहन करने की शक्ति दें।