सारण :मशरक का लाल हिंदी गायक बन कर बालीवुड मे मचा रहा धमाल
मशरक:- मशरक के रामघाट गांव का एक साधारण परिवार से ताल्लुक रखने वाला लड़का और गायकी का शौक रखने की कोशिश अब धीरे-धीरे रंग ला रही है। कोलकता के जुट मिल मे काम करने वाले अब रिटायरमेंट कर चुके रामनरेश सिंह के बेटे सोनु सिंह पहले कोलकता मे स्टेज प्रोग्राम करता था और उस कमाई से अपनी पढ़ाई लिखाई करता था। रामनरेश सिंह की रिटायरमेंट के पैसे से इस महंगाई के जमाने मे घर परिवार चलाना मुश्किल सा है कि इसी बीच लेखक मिकु सिंह और भाई अनुपम सिंह के निर्देश पर उसने सावन के गीत शिव के नीले बदन का पूर्वी चंपारण के चकिया मे बिहारी स्टुडियो मे गाने की रिकॉर्ड हुई जो लोगो को खुब पसंद आ रही है। जिससे उम्मीद है कि अपने समाज मे एक अलग पहचान बने और घर परिवार का खर्चा चला सके। सुरीली आवाज रखने वाले सोनु सिंह सोनु निगम की तरह नेशनल लेबल तक गाने की ख्वाहिश है।