रांची से दिल्ली शिफ्ट किए जाएंगे लालू, एम्स में होगा इलाज
#रिपोर्ट – सन्नी भगत

चारा घोटाले में सजा काट रहे लालू प्रसाद अभी रांची स्थित रिम्स के कार्डियोलॉजी विभाग में भर्ती हैं
राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद का अब दिल्ली के एम्स में इलाज होगा. रांची इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस (रिम्स) के बोर्ड ने इसकी अनुसंशा कर दी है. बोर्ड की मंगलवार को हुई बैठक में यह फैसला लिया गया कि स्वास्थ्य समस्याओं को देखते हुए उन्हें एम्स या किसी हायर सेंटर में भेजा जाए.
जानकारी के मुताबिक बुधवार को डॉक्टरों की फिर बैठक होगी. चारा घोटाले में सजा काट रहे लालू अभी रिम्स के कार्डियोलॉजी विभाग में भर्ती हैं. सर्जरी और कार्डियोलॉजी विभाग के डॉक्टर उनका इलाज कर रहे हैं. मालूम हो कि सीबीआई की विशेष अदालत ने चारा घोटाले के चौथे केस में भी उन्हें दोषी करार दिया है.
उधर, बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी मंगलवार को लालू प्रसाद से मुलाकात करने रांची स्थित रिम्स पहुंचे लेकिन लालू प्रसाद से उनकी मुलाकात नहीं हो सकती. उन्होंने आरोप लगाया कि साजिश के तरह दोनों राज्यों की सरकारें उन्हें लालू प्रसाद से मिलने नहीं दे रही है.




Recent Comments