SI के नेतृत्व में चल रही थी वाहन चेकिंग, इस दौरान रोकी SSP मनु महाराज की गाड़ी, मनु महाराज ने SI को दिया पुरुस्कार
#रिपोर्ट – सन्नी भगत

पटना : इनकम टैक्स गोलंबर के पास एसआई के नेतृत्व में चल रही वाहन चेकिंग के दौरान पटना के एक सब इंस्पेक्टर ने एसएसपी मनु महराज की गाड़ी को रोककर अपनी कर्तव्यनिष्ठता का परिचय दिया। जिसके बाद एसएसपी मनु महराज ने एसआई को पुरस्कृत भी किया।
दरअसल रविवार की देर रात करीब 12 बजे गश्त के दौरान कोतवाली थाने के एसआई ललन सिंह ने हाईकोर्ट की तरफ से आ रही एक गाड़ी को देखा, जिसकी आगे की लाइट बुझी हुई थी। गाडी का नंबर प्लेट भी ढंका हुआ था। मामला संदिग्ध लगने पर एसआई ने गाड़ी को रोक दिया, और तलाशी शुरू कर दी।
कोतवाली पुलिस ने ड्राईवर को गाड़ी का दरवाजा खोलने के लिए कहा। गाड़ी का गेट खुलते ही एसआई ने देखा कि अंदर एसएसपी बैठे हुए हैं, तो एसआई ने एसएसपी मनु महराज को सैल्यूट किया। जिसके बाद गाड़ी से नीचे उतरकर मनु महराज ने एसआई के कार्य की सराहना की। एसएसपी थोड़ी देर इनकम टैक्स गोलंबर पर रुके और कार्रवाई का जायजा लिया। जाते-जाते एसएसपी ने एसआई ललन और हाईकोर्ट चौराहे के पास जांच में लगे एसआई संजय को भी पुरस्कृत किया।