मझौलिया पश्चिम चम्पारण:- दर्जनों पशु के साथ तीन पिकप भान जब्त
दैनिक खोज खबर संवाददाता मझौलिया से नेयाज आलम शाई की रिपोर्ट:-मझौलिया थाना क्षेत्र के बैठनिया-भानाचक पंचायत स्थित मे जरोटी टोला चौक पर अहले सुबह पशु लदे वाहन का संतुलन बिगड़ गया जिससे वह पुल से टकराते हुये मास्टर मियां के घर मे घसुकर पलट गई|जिसमे एक गाय का गरदन दब गया जिससे उसकी मौत हो गयी|अवाज सुनकर ग्रामीण दौड़कर आये तथा शीशा तोड़कर चालक व उपचालक को बाहर निकाला|इसी बीच चार अन्य पिकप भान पशु लादे पहुंचे|ग्रामिणों ने आक्रोशित हो उनको रोका|

इसमे दो भागने मे सफल रहे|इसपर ग्रामीण और आक्रोशित हो पुलिस को सूचित किया|मौके पर पहुंचे सअनि सुजीत त्रिपाठी सुनील कुमार सिंह अर के झा अक्रोशितों को शांत कराया फिर भी अक्रोशितों ने वाहनों का शीशा फोड़कर तितर-बितर कर दिया|थानाध्यक्ष ओपी चौहान द्वारा फोन से समझाने पर ग्रामीणों ने वाहन व पशुओं को थाना लाने मे सहयोग किया|जबकि अन्य पशुओं की तलाश जारी है|बताते चले कि पशु तस्करी का सेफ जोन मानते हुये इस रास्ते उत्तर प्रदेश पहुचाने का काम कर रहे है|

अगर पिकप का संतुलन नही बिगड़ता तो इन1 बेजुबान जानवरों को कसाई खाना जाने से कोई नही रोक सकता|जानकारों का कहना है की अगर पुलिस सजग हो जाये तो तस्करों का रैकेट का पर्दाफास कर सफेद पोस कारोबारियों को चिन्हित कर सकती है।