रमजान पर मिली बिजली की सौगात , सांसद के प्रयास से मुस्लिम टोला में लगा 100 केवी का ट्रांसफार्मर

दरियापुर (सारण):प्रखण्ड क्षेत्र के मनपुरा गाँव के वार्ड न० आठ के सैकड़ों आबादी वाले मुस्लिम टोला में पूर्व केन्द्रीय मंत्री सह सारण के वर्तमान सांसद राजीव प्रताप रूडी के सांसद कै प्रयास से सौ केवी का ट्रांसफार्मर लगाया गया.

ट्रांसफार्मर का उद्घाटन गाँव के ही बुजुर्ग मो० कमरूजमा ने फिता काटकर किया.मुस्लिम टोला में ट्रांसफार्मर लगना किसी उपहार से कम नहीं है. अभी मुस्लिम लोगों का रमजान का महिना चल रहा हैं तथा इस परिस्थति में मुस्लिम टोला के हर घर बिजली से रोशन होने से सभी मुस्लिम परिवारों में खुशी का माहौल छाया हुआ हैं. बताते चले की एक सप्ताह पूर्व में पहले से लगे ट्रांसफार्मर के जल जाने से पुरे मुस्लिम टोला में बिजली की विकट समस्या उत्पन्न हो गया था तथा मुस्लिमों का रमजान का सबसे पवित्र त्यौहार में पुरा मुस्लिम टोला अंधेरे में डुबा हुआ था. इसी बीच बिजली की समस्या को हैदर अली, रंधीर सिंह, अखिलेश्वर सिंह और प्रिंस सिंह ने भाजपा कार्य समिति के सदस्य राकेश कुमार के माध्यम से स्थानीय सांसद राजीव प्रताप रूडी से अवगत कराया. रूडी के निर्देश पर राकेश सिंह ने बिजली विभाग के लेजर कंपनी के नबी से बात कर बिजली की समस्या उत्पन्न होने के एक सप्ताह के अंदर ही सौ केवी का ट्रांसफार्मर लगवाने का काम किया.सांसद कोष से नया ट्रांसफार्मर लगाये जाने से मुस्लिमों ने स्थानीय सांसद राजीव प्रताप रूडी एवं समस्या को उपर तक ले जाने के लिए भाजपा कार्य समिति के सदस्य राकेश कुमार सिंह को धन्यवाद दिया. इस मौके पर चाँद बाबू, मो० कुवैत, अकबर हुसैन, मो० अनवर, मजहरूल हक, मो० अफताब आलम, सिकंदर आलम, वसिम अकरम, रमेश राय, राजवंशी राय, जावेद आलम, मो० शमशाद, राजेन्द्र राम, पाशुपति राय, मो० कलिम, मो० दुलारे आदि उपस्थित थे.