शार्ट सर्किट से प्रखंड कार्यालय में लगी, आग अफरा-तफरी

परवेज अख्तर/सिवान,

सिसवन (सिवान) :
प्रखंड मुख्यालय स्थित प्रखंड सह अंचल कार्यालय में शनिवार

की दोपहर उस वक्त अफरातफरी मच गई जब शॉर्ट सर्किट के

चलते आग लग गई। पेंशन योजना का आवेदन जमा करने के लिए

प्रखंड मुख्यालय में सैकड़ों लोगों की भीड़ जमा थी। इसी बीच शार्ट

सर्किट के चलते आग लग गई। धुंआ देख बीडीओ रंजीत कुमार एवं

सीओ इंद्रवंश राय अपने कार्यालय से निकले और लोगों को सुरक्षित

निकाला तब टेक्नीशियन ने विद्युत लाइन को अवरुद्ध कर आग पर काबू पाया।

—