मढ़ौरा(सारण)। रामनवमी पर युवा विकास समिति असोइयां द्वारा शोभायात्रा निकाली गई,जिसमें सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। कार्यक्रम का आयोजन नगर पंचायत के असोइयां वार्ड नंबर 03 की युवा विकास समिति के सदस्यों ने किया था।रविवार को भव्य शोभा यात्रा असोइयां गांव से निकलकर मरहौरा मुख्य बाजार, स्टेशन रोड, अंबेडकर रोड होते हुए शिल्हौरी मंदिर तक गई।फिर वापसी में मढ़ौरा मुख्य बाजार होते हुए गढ़देवी मंदिर पहुंच कर संपन्न हुई। शोभायात्रा में पीले वस्त्रों में शामिल सैकड़ो की संख्या में श्रद्धालुओं के साथ आकर्षक राम-लक्ष्मण की आकर्षन का केंद्र था। शोभायात्रा में एक दर्जन से अधिक घोड़े भी शामिल रहे। श्रद्धालुओं की झूमते नाचते और जय श्री राम के उद्घोष से पूरा वातावरण भक्तिमय था।आयोजन समिति के सदस्यों ने प्रशासनिक निर्देशों का पालन करते हुए सामाजिक सौहार्दपूर्ण वातावरण में शोभायात्रा को संपन्न कराया। वहीं प्रशासन की ओर से शोभायात्रा की निगरानी में मढ़ौरा सीओ रवि शंकर पांडे, एसएफसी के प्रभारी गोदाम प्रबंधक बिनोद कुमार व पुलिस बल की टीम भी लगी थी और शोभयात्रा का प्रशासनिक तौर पर ही वीडियोग्राफी कराई जा रही थीं। आयोजन समिति में प्रमोद कुमार गुप्ता, संजय सिंह, अरबिंद सिंह, राहुल गुप्ता, धर्मनाथ प्रसाद,राहुल सिंह, रोहित सिंह टिंकू, रविंद्र कुमार बिहारी मुख्य रूप से शामिल थे। वहीं साथ-साथ नगर पंचायत चुनाव में भावी मुख्य पार्षद के प्रत्याशी ब्रज किशोर सिंह, नागेंद्र राय, गामा सिंह विष्णु गुप्ता सरीखे कई लोग शामिल थे।

श्रद्धालुओं के लिए जगह-जगह शीतल पेय की रही व्यवस्था :शोभायात्रा के दौरान कई जगहों पर समाजसेवी व अन्य लोगों द्वारा शीतल पेय का स्टाल लगाया गया था। जिसमें स्टेशन रोड स्थित खादी भंडार के समीप वार्ड पार्षद गीता देवी, होंडा बाइक एजेंसी के नजदीक समाजसेवी ब्रजकिशोर सिंह समेत मेन रोड में अनुमंडल मुख्यालय के सामने वीरेंद्र राय, उमेश राय व अन्य द्वारा शीतल पेय का व्यवस्था किया गया था।

गढ़देवी मंदिर से भी निकली शोभायात्रा :रामनवमी पर शहर से एक दूसरी युवाओं व श्रद्धालुओं की टोली ने गढ़देवी मंदिर से शोभायात्रा निकाली गई। जिसमें श्रद्धालुओ ने मुख्य सड़क होते हुए शिल्हौरी शिव मंदिर तक शोभायात्रा निकाली गई। जिसमें रौशन कुमार समेत अन्य लोग शामिल थे।