डेढ़ साल की विवाहिता का संदेहास्पद मौत, ससुरालवाले शव छोड़कर हुये फरार

मढ़ौरा ।
थाना क्षेत्र के मुबारकपुर में डेढ़ वर्ष की विवाहिता का संदेहास्पद मौत का मामला सामने आया है । मृतक के ससुराल वाले चोरी छिपे अंतिम संस्कार की तैयारी कर रहे थे तभी सूचना पर मृतका के मायका से लोग पहुंच गये । इसके बाद ससुराल वाले महिला के शव को रोड पर छोड़कर फरार हो गये । मृतक मुबारकपुर निवासी प्रमोद राम की 25 वर्षीय पत्नी ज्योति देवी बतायी गयी है ।

धटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है । धटना को लेकर मृतक का भाई रामकोलवां चनचौरा निवासी राजकुमार राम ने ससुराल वालों पर गले में रस्सी लपेट कर हत्या का आरोप लगाया है । राज कुमार राम ने बताया कि शादी के समय से दहेज में अपाची बाइक की मांग की जा रही थी । बाइक नही मिलने पर उसकी बहन के साथ शादी के बाद से ही मारपीट और प्रताड़ित किया जाता था । बाद में उनलोगों ने सब कुछ समान्य करने के लिये एक प्लैटिना बाइक दे दी थी । बुधबार की शाम को ग्रामिणों से उसकी बहन की हत्या की जानकारी मिली । सुचना पर जब वे मुबारकपुर पहुंचे तो उसकी बहन का शव घर के पास सड़क किनारे रखा था और उसकी ससुराल के सभी लोग फरार थे । मृतका के भाई ने ससुराल वालो पर दहेज में अपाची बाइक नही मिलने पर गले में रस्सी फसाकर हत्या कर देने का आरोप लगाया है । घटना में ज्योति देवी के पति , सास, ससुर सहीत अन्य को आरोपित किया है । मामले में प्राथमिकी दर्ज कराने की प्रक्रिया चल रही थी ।




Recent Comments