विश्व मानवाधिकार दिवस पर सम्मानित हुए अभिषेक

परवेज अख्तर/सिवान;

सीवान । धरती का लाल अग्रवाल टोली निवासी परमेश्वर साहू का पुत्र अभिषेक कुमार को विश्व मानवाधिकार दिवस पर 10 दिसम्बर को दिल्ली में आयोजित कॉन्स्टिट्यूशन क्लब में विश्व मानवाधिकार के भारत में राष्ट्रीय अध्यक्ष नेम सिंह प्रेमी, पूर्व मुख्य न्यायाधीश जी. चंद्रइया , भारत की प्रमुख समाज सेविका आशा बहिन और अन्य प्रमुख समाज सेवी संस्थाओं के प्रमुखों के हाथों महिलाओं के समानता के अधिकारों, मानवाधिकार के संरक्षण के लिए किये गये कार्यों को लेकर सम्मानित किया गया।
ज्ञातव्य हो कि जिले के अभिषेक कुमार का प्रारंभ से ही समाज सेवा की तरफ झुकाव था। ये अपने जीवन का परम लक्ष्य समाज सेवा, मानव अधिकारों का संरक्षण, महिला अधिकारों, दहेज कुप्रथा, वन्य जीव संरक्षण, पर्यावरण संरक्षण, प्लास्टिक का प्रयोग आदि जैसे ज्वलंत एवं अपरिहार्य मुद्दों को बना लिया। अभिषेक कुमार वर्तमान में बिहार राज्य के अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार संगठन के स्टेट चेयरमैन है; इसके पूर्व राष्ट्रीय मीडिया संघ के बिहार के अध्यक्ष भी थे। बिहार के युवा इन्हें अपना आदर्श मानते हैं और भारी संख्या में छात्र व आम नागरिक इनसे जुड़ रहे हैं। युवाओं को सामाजिक कुरीतियों को दूर करने और मानवाधिकारों का संरक्षण के लिए प्रेरित करते है । अभिषेक के साथ मानव संसाधन विकास मंत्री की विदुषी बेटी आरुषि निशंक को गंगा सफाई मिशन के लिए, हरियाणा के मानवाधिकार के स्टेट चेयरमैन राधिका चीमा भी सम्मानित हुई हैं। अभिषेक के इस सम्मान पर जिले में खुशी की लहर है ।