समस्तीपुर: जानिए….कुदरत का करिश्मा एक साथ एक गाय ने दी तीन बच्चे का जन्म

##न्यूज़ इनपुट -केशव बाबू
उजियारपुर
उजियारपुर प्रखंड अंतर्गत चाँदचौर डीह निवासी सुखदेव राय उर्फ बतहू राय के यहाँ एक गाय ने एक साथ तीन बच्चे को जन्म दिया ह। इसे किस्मत का खेल या कुदरत का करिश्मा कहां जा सकता है। ये बात सत्य है।इस बात की जानकारी गाँव वालों को हुई तो सभी आस पड़ोस के गांव के लोग देखने के लिए चंदौली डीह बतहु राय के यहां पहुंचने लगे।और देखते ही देखते उनके दरवाजे पर लोगों की भीड़ लग गयी ।मवेशी पालक सुखदेव राय उर्फ बतहु ने बताया कि हमने कभी नही सोंचा था कि मेरा गाय एक साथ तीन बच्चे को जन्म देगी।सब भगवान की लीला है, उन्होंने बताया कि गाय के तीनों बच्चे बाछी है। तीनो बच्चे को देखकर उनका मन गदगद हो गया।आपको बता दे कि बच्चे को देखने के लिए दूर-दूर से लोग पहुंचने लगे हैं। सबका कह रहे हैं कि ऊपर वाले की कृपा निराले हैं।