दैनिक खोज खबर/जलालपुर(सारण)।स्थानीय थाना क्षेत्र के भटकेसरी ग्राम के टोले बहोर राय में पांचवी कक्षा में पढ़ रही एक दस वर्षीया छात्रा की पांच युवकों द्वारा स्कूल से दो सौ मीटर की दूरी पर ले जाकर सामूहिक दुष्कर्म करने के बाद हत्या कर देने का सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है। घटना शनिवार सुबह की बताई गई है।छात्रा अपने नवसृजित प्राथमिक विद्यालय टोले बहोरराय भटकेसरी में पढ़ने के लिए गई थी। लंच के समय 9:00 बजे के करीब अपने घर खाना खाने आई थी। खाना खाकर दुबारा स्कूल जाने दौरान आरोपियों ने रास्ते में पकड़ लिया तथा सुनसान व झाड़ी नुमा जगह पर ले जाकर दुष्कर्म की घटना को अंजाम किया तथा बाद मे गला दबाकर उसकी हत्या कर दी।घटना के बाद पांचो आरोपियों को एक झाडी की ओर से आते हुए को स्थानीय लोगों ने देखा।बाद में बच्ची का शव मिलने की सूचना पर हो हल्ला मच गया।बच्ची के शव की पहचान कर लोगो ने परिजनो को सूचना दी। वही इस घटना की सूचना लोगो द्वारा जलालपुर पुलिस को दी ग ई। घटना की सूचना मिलने पर जलालपुर व बनियापुर थाना पुलिस पहुंच गई। स्थिति की गम्भीरता को देखते हुए जलालपुर थाना अध्यक्ष ने जिले के वरीय पुलिस पदाधिकारियों को सूचना दी।तत्पश्चात घटना स्थल पर डी आई जी सारण निलेश कुमार एसएसपी कुमार आशीष, ग्रामीण एसपी शिखर चौधरी, डीएसपी राजकुमार भी पहुंच गए। इस क्रम मे जलालपुर पुलिस ने मृत छात्रा का शव अपने कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए छपरा भेजा। मृत छात्रा के पिता मजदूरी करते हैं। मृतका की तीन बहने व एक भाई हैं।मृतका कीबडी बहन ने बताया कि सरकार सिर्फ बेटी बचाओ बेटी पढाओ का नारा देती है लेकिन बेटियों को सुरक्षा नहीं देती है। ऐसे मे बेटियां कैसे पढेंगी। वहीं सारण एसपी डा कुमार आशीष ने मीडिया को बताया कि हम सभी ने घटना स्थल का मुयायना किया है। उन्होंने बताया कि घटना मे शामिल पांचो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया गया है। उन आरोपियों पर स्पीडी अनुसंधान कर चार्जशीट दाखिल कर न्यायालय से आग्रह कर स्पीडी ट्रायल चलवाया जाएगा तथा कड़ी से कड़ी सजा दी दिलाई जाएगी। मृत बालिका के परिजनो को उचित सहायता राशि भी दिलायी जाऐगी ।वही फोरेंसिक की टीम भी घटना स्थल पर पहुंच गई थी और सैंपल कलेक्शन कर रही थी।मृत बालिका के पिता ने बताया कि उससे एक माह पूर्व भी एक युवक के साथ झगड़ा हुआ था जिसपर उसके परिजन से हमलोगों ने शिकायत की थी। बहरहाल इस लोमहर्षक घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। पुलिस लगातार कैंप कर रही है।
__




Recent Comments