बिहार बोर्ड टॉपर में गड़बड़ी का छात्र राजद ने लगाया आरोप

छापरा : छात्र राजद के जिलाध्यक्ष सोनू यादव विश्वविद्यालय उपाध्यक्ष बलवंत सिंह के द्वारा जिला के राजद कार्यालय पर संयुक्त रूप से बिहार बोर्ड टॉपर में हुई गड़बड़ी को लेकर प्रेस वार्ता किया गया।उन लोगों का कहना है कि जब साइंस स्ट्रीम टॉपर कल्पना कुमारी दिल्ली के निजी कोचिंग संस्थान आकाश में रेगुलर क्लासरूम प्रोग्राम की छात्रा है तो फिर वह शिवहर के युगल किशोर जयमंगल इंटर कालेज में रेगुलर छात्रा कैसे हुई?सवाल उनकी प्रतिभा का नहीं है सवाल सरकार के सिस्टम का है।सरकार जो प्रोत्साहन राशि के लिए 75%उपस्थिति का मांग करती है लेकिन परीक्षा में सम्मिलित होने के लिए कोई 75% उपस्थिति का प्रधान न होने का हवाला देती है।सरकार से हमारी मांग है कि बिहार विद्यालय परीक्षा समिति को बिहार मुक्त विद्यालय परीक्षा समिति घोषित कर दिया जाए।मुख्य मंत्री जी स्वयं प्रेसवार्ता करके यह घोषणा करें कि बिहार बोर्ड की परीक्षा में सम्मिलित होने के लिए 75%उपस्थिति का कोई प्रावधान नहीं है और आज से बिहार विद्यालय परीक्षा समिति बिहार मुक्त विद्यालय परीक्षा समिति है।
बिहार इंटरमीडिएट परीक्षा परिणाम के विज्ञान संकाय में सफल छात्रों की प्रतिशत 44.71% है अौर वाणिज्य में 91.32% है , जो की हास्यापद है । अलग अलग संकायो मे अनुपात का प्रतिशत इतना कम और ज्यादा कैसे कहीं सरकार द्वारा संपूर्ण छात्रों के उत्तीर्णता प्रतिशत के ग्राफ को बढ़ाने के लिए यह कदम तो नहीं उठाया गया।हम बिहार सरकार से यह मांग करते हैं कि संपूर्ण परीक्षा परिणाम को हाईकोर्ट के द्वारा जांच करवाया जाए। अन्यथा छात्र राजद आंदोलन करने को बाध्य होगा। इस प्रेस वार्ता में मुख्य रूप से छात्र नेता अमर बाबा,प्रशांत पाठक,रंजीत यादव, पिंटू यादव,अभिषेक यादव,गोलू राय, अभिषेक कुमार,सहित सैकडों छात्र नेता उपस्थित थे।




Recent Comments