मोबाइल दुकान पर टी-सीरिज कंपनी के अधिकारीयों ने मारा छापा, दुकानदारों में मची हडकंप

#नवादा / सन्नी भगत:
नवादा जिले के गोविंदपुर प्रखंड में टी-सीरिज कंपनी की ओर से आए सीनियर एग्जीक्यूटिव ऑफिसर वाईपी सिंह अपने सहयोगी राजेश कुमार पंकज, रवि रंजन, और विनय कुमार के साथ गुप्त सूचना पर छापेमारी की।

इन अफसरों ने गोविंदपुर पहुंचकर एक मोबाइल दुकान पर छापेमारी की।
नवादा विकास बर्मन के आदेशानुसार गोविंदपुर थाना प्रभारी रवि पासवान के सहयोग से छापेमारी की।
छापेमारी बकसोती बाजार और गोविंदपुर बाजार में किया गया।
अवैध ढंग से मोबाइल दुकान चला रहे गोविंदपुर मां वैष्णवी मोबाइल दुकान पर छापेमारी कर लैपटॉप, कीबोर्ड, सीडी कैसेट, माउस और दो हार्ड डिस्क के साथ दुकानदार पिंटू कुमार को पकड़ लिया गया।
वहीं बकसोती बाजार के शुभम टेलीकॉम के मालिक सुमन कुमार और अरमान इलेक्ट्रॉनिक्स के मालिक मोहम्मद अरमान आलम को गिरफ्तार किया गया।
दोनों के दुकान से लैपटॉप, की-बोर्ड, माउस, हार्ड डिस्क, केबल अन्य सामग्री जब्त की गई।
गोविंदपुर के थाना प्रभारी रवि पासवान ने बताया की कंपनी के सीनियर ऑफिसर अपने सहयोगी के साथ छापेमारी किये।
दुकानदारों को जमानतनामा पर छोड़ दिया गया है।