मोदी ने बाढ़ की स्थिति को लेकर महबूबा से बात की
तहसीम अहमद 
नई दिल्ली 7 अप्रैल। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जम्मू कश्मीर की मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती से आज बात की और घाटी में बाढ़ की स्थिति से निपटने के लिए हर संभव मदद का भरोसा दिलाया। मोदी ने ट्वीट किया, ‘‘राज्य में बाढ़ के हालात को लेकर जम्मू कश्मीर की मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती से बात की। हालात से निपटने के लिए केंद्र के हर संभव सहयोग का भरोसा दिलाया।’’
मोदी ने महबूबा से ऐसे समय में बात की है जब कश्मीर घाटी में बाढ़ की स्थिति पैदा हो गई है। झेलम नदी में बाढ़ आ गई है। कश्मीर में वर्ष 2014 में भी अभूतपूर्व बाढ़ आई थी और उस समय श्रीनगर समेत आवासीय क्षेत्रों में कई फुट तक पानी भर गया था।एएनएस