सीवान :मुखिया द्वारा वार्ड सदस्यों के अधिकारों के हनन पर वार्ड सदस्यों ने खोला मोर्चा , किया प्रदर्शन
✍🏻कु. विपेन्द्र/अखलाक अहमद

सीवान : पचरुखी ब्लॉक कैम्पस में शुक्रवार को वार्ड सदस्यों ने क्षेत्र के मुखिया लोगों के खिलाफ जमकर हंगामा किया।इस दौरान मुखिया जी की तानाशाही के खिलाफ नारेबाजी भी की गई।नारेबाजी करते हुए वार्ड सदस्यों ने एक सुर में कहा कि सादे चेक पर अब कभी भी और किसी भी कीमत पर हस्ताक्षर नहीं करेंगे।पचरुखी प्रखंड वार्ड सदस्य संघ के अध्यक्ष हसरत हुसैन के नेतृत्व में हंगामा कर रहे वार्ड सदस्यों का कहना था कि मुखिया लोग वार्ड सदस्यों के लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन कर रहे हैं।वार्ड सदस्यों को बिना जानकारी दिए ही नल जल योजना का कार्य प्रारंभ कर दिया जाता है।और तो और मुखिया लोगों द्वारा सादे चेक पर हस्ताक्षर करवा लिया जाता है।विकाश कार्यो से संबंधित स्टीमेट की जानकारी सार्वजनिक नहीं की जाती है।सरकारी मानकों के विरुद्ध विकाश कार्यों को करते हुए सरकारी राशि की लूट की जाती है।
पचरुखी वार्ड सदस्य संघ के अध्यक्ष हसरत हुसैन ने बताया कि प्रखंड क्षेत्र में वार्ड सदस्यों के अधिकार को मुखिया लोगों द्वारा हैक कर लिया गया है।मुखिया उन्हीं वार्ड सदस्यों के खाते में पैसा ट्रांसफर कर रहे हैं।जो वार्ड सदस्य पैसों का उठाव कर मुखिया को दे दे रहे हैं।मुखिया लोग इन पैसों का दुरुपयोग कर रहे हैं।काम की गुणवत्ता सरकारी मानकों के विरुद्ध हो रहा है।कुछ जगहों पर नल जल योजना की पाइप का बोर मात्र 285 फ़ीट तो कहीं मात्र 200 फिट ही मुखिया लोग कराये हैं।जबकि जानकारी के मुताबिक उक्त बोरिंग की गहराई 400 फ़ीट करना है।ऐसे में वार्ड सदस्यों के लिए मुखिया लोग जेल का दरवाजा खोलने की कथित तैयारी कर रहे हैं।जब जांच होगी तब इन सारी अनियमितताओं के जिम्मेदार वार्ड सदस्य और संबंधित सचिव ही होंगें।और इन्हीं लोगों पर एफआईआर होगी।
उधर इस संबंध में पचरुखी बीडीओ डॉ इस्माइल से जब पत्रकारों ने पूछा तो उन्होंने कहा कि अभी तक कोई लिखित शिकायत नहीं मिली है।शिकायत मिलने पर सख्त से सख्त करवाई की जाएगी।विकाश कार्यों में गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं किया जाएगा।