
मशरक (सारण)। मशरक थाना परिसर में जिलाधिकारी सारण के आदेशानुसार साप्ताहिक जनता दरबार के तहत शनिवार को जमीन विवाद के कुल 7 मामलों पर सुनवाई मशरक सीओ ललित कुमार सिह और थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने किया। मौके पर सीओ ललित कुमार सिंह ने बताया कि पहले के 6 मामले पेंडिंग हैं जिनके कागजात की जाच की जा रही है। एक नया मामला सामने आया है जिसमें सपही गांव निवासी अमलेश सिंह पिता स्व अम्बिका सिंह के द्वारा जबरदस्ती आवेदन दिया गया जिसमें मुखिया द्वारा जबरदस्ती निजी जमीन पर चबूतरा का निर्माण कराया जा रहा है।मामले में जांच पड़ताल कर नोटिस निर्गत किया जा रहा है।




Recent Comments