मोतिहारी (पू.च.) मां के साथ की मारपीट, घर से निकाला
[दैनिक खोज खबर मोतिहारी पूर्वी चंपारण डेस्क:] शहर के गंडक कॉलोनी निवासी मुनकी देवी ने नगर थाना में आवेदन देकर कहा है कि वह अपने परिवार के साथ गंडक कॉलनी तीन में अपने परिवार के साथ रहती है। पति रामदेव राम सरकारी नौकरी करते हैं। पुत्र दीपक पासवान व पुत्रवधू अणु देवी द्वारा लगातार तंग तबाह किया जाता है। गुरुवार की शाम जान मारने के नीयत से धारदार हथियार से हमला कर दिया दोनों को जख्मी कर दिया है। घर से भी निकाल दिया। दोनों ने घर से बाहर निकलकर गांधी मैदान में रात बिताई। आवेदन मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच कर रही है।