मोटरसाइकिल से ठोकर लगी तो ग्रामीणों ने आवास सहायक को मारपीट कर किया घायल
तरैया (सारण): प्रखंड के मँझोपुर गाँव में एक युवक को बाइक से ठोकर लगी तो ग्रामीणों ने मिलकर बाइक सवार आवास सहायक की जमकर धुनाई कर दिया और बंधक बना लिया।पोखरेरा पंचायत का आवास सहायक अमनौर थाना के वसंत बंगला निवासी मनीष कुमार अपने भाई सोनू कुमार के साथ किसी आवश्यक कार्य के निपटारे के लिए प्रखण्ड कार्यालय तरैया आ रहा था।तभी तरैया-अमनौर मुख्य सड़क एसएच 104 पर मँझोपुर गाँव में राहुल नट के पुत्र आकाश कुमार को उसके बाइक से ठोकर लग गयी।जिसको लेकर ग्रामीण आक्रोशित हो गये और भीड़ एकत्रित हो गयी।फिर आवास सहायक और उसके भाई दोनों को ग्रामीणों ने जमकर धुनाई कर दिया।तथा एक कमड़े में बन्द करके बाहर से ताला बन्द कर दिया।घटना की सूचना पर आस-पास के कुछ बुद्धिजीवियों द्वारा आवास सहायक और उसके भाई को भीड़ से मुक्त कराया गया।घायल आकाश कुमार तथा आवास सहायक मनीष कुमार एवं उसके भाई सोनू कुमार का उपचार रेफरल अस्पताल तरैया में चल रहा है।




Recent Comments