छपरा। रिविलगंज प्रखंड के खैरवार में नदी में डूब कर मरने वाले दो मृतकों के परिजनों को चार-चार लाख का चेक स्थानीय विधायक डॉ सी एन गुप्ता ने विगत दिनों मुहैया कराया।खैरवार गांव में नदी के पानी में डूब कर मृत चन्द्रमा राय एवं प्रियांशु राज के परिजनों को चेक प्रदान करते हुए विधायक ने कहा कि जिस व्यक्ति की मृत्यु नदी के पानी में डूबने से हुई है उसकी भरपाई सरकारी मुआवजे से नहीं की जा सकती है।

फिर भी आश्रितों को तत्काल सहायता के तौर पर यह राशि सरकार की ओर से दी जा रही है।ताकि मृतकों के परिजन आपदा की स्थिति में आर्थिक संकट के दौर से नहीं गुजर सकें। चेक वितरण के बाद विधायक ने सीओ-बीडीओ सहित अन्य अधिकारियों को निर्देश दिया की इस प्रकार की घटना में तत्काल सरकारी सुविधा उपलब्ध करवाए।इस दौरान वरिष्ठ भाजपा नेता शेखर सिंह, बिहार भाजपा के क्रीड़ा प्रकोष्ठ के क्षेत्रीय प्रभारी धर्मेन्द्र सिंह चौहान, प्रदेश भाजपा के ओबीसी मोर्चा के कार्यसमिति सदस्य राजेश फैशन,पूर्व मंडल अध्यक्ष गामा सिंह,संजीव सिंह, संजय तिवारी वारसी आदि लोग शामिल हुए।