मुफ्फसील मे देशी शराब निर्माण के अवैध ठिकानो पर हुई छापेमारी, दर्जनो भट्ठियां ध्वस्त

डोरीगंज (सारण):
“””””””””””
सारण के पुलिस कप्तान हरिकिशोर राय के निर्देश पर मुफस्सिल के नए थानाध्यक्ष शशिभूषण चौधरी के नेतृत्व मे मंगलवार की सुबह साढा के चँवर मे देशी शराब निर्माण के अवैध ठिकानो पर हुई छापेमारी के दौरान जलते हुए दर्जनो भट्टियो के साथ पुलिस के द्वारा करीब सैकड़ो प्लास्टिक के ड्राम मे रखे देशी शराब निर्माण के कच्चे रॉ मेटेरियल नष्ट किए गए जिसके दौरान पुलिस को देख कारोबारी भाग निकले पुलिस के मुताबिक इस कारवाई की भनक कारोबारियो के पहले ही लगता चूकी थी जिसके कारण कारोबारी पहले ही फरार हो चूके थे जबकि कारोबारियो के अंदेशो के विपरीत पुलिस के द्वारा खास सावधानी बरतते हुए यह छापेमारी रात के बजाय सुबह मे की गई थी बावजूद कारोबारियो को इसकी भनक पहले ही लग गई और वे भाग निकलने मे कामयाब रहे ।
मुफस्सिल के नवपदस्थापित थानाध्यक्ष शशिभूषण चौधरी ने बताया कि दोनो राउण्ड छापेमारी की गयी सुबह छापेमारी के बाद कारोबारियो के द्वारा पुन: दोपहर मे धंधा चालू कर दिया गया , जिसकी सूचना मिलने के बाद दूसरी बार भी छापेमारी की गई । किन्तु इसबार भी कारोबारी बच्चे निकले थानाध्यक्ष के मुताबिक शराब के विरुद्ध यह अभियान अनवरत जारी रहेगा। छापामारी टीम में एसआई हरेराम सिंह , मदन पांडे सहित आड़ा दर्जन पुलिस बल शामिल था ।