नौतन:-फरार आरोपी नौतन चौक से गिरफ्तार
दैनिक खोज खबर संवाददाता नौतन रवीश कुमार मिश्रा की रिपोर्ट के अनुसार :- स्थानीय थाना क्षेत्र के उतरी मे विगत 21-10-2016 को बिजली से मरे युवक के पिता भूटेली यादव ने नौतन थाने मे आवेदन देकर बताया था कि मेरे पुत्र संजय यादव (25) वर्षीय को मेरे ही गांव निवासी कैलाश शर्मा ने बिजली के खंभे पर चढ़ाकर हत्या करा दिया।
आवेदन के आलोक में स्थानीय थाना आरोपी कैलाश शर्मा की छानबीन मे जुटी थी। वही काफी लंबे समय से फरार आरोपी कैलाश शर्मा को शुक्रवार को स्थानीय पुलिस ने नौतन चौक से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया ।।




Recent Comments