सारण/मांझी। मांझी के बीडीओ नील कमल ने बिना मास्क के प्रखंड कार्यालय में आने पर उप प्रमुख सहित दर्जनों जन प्रतिनिधियों का चालान काटा। कोरोना महामारी में बिना मास्क लगाए आने पर बीडीओ ने सभी का 50 रुपये का चालान काटा। सभी को दो दो मास्क भी उपलब्ध कराया गया। जन प्रतिनिधियों के चालान काटने से पूरे प्रखंड में अफरा तफरी का आलम रहा। प्रखंड प्रमुख पुत्र संतोष मांझी, उप प्रमुख राकेश कुमार राय,बीडीसी सदस्य असलम अंसारी,चंचल सिंह,सिकंदर यादव, मुखिया मनीष सिंह,शैलेन्द्र उपाध्याय,भोला महतो सहित दर्जनों लोगों का चालान काटा गया।