मारपीट, प्राथमिकी
#परवेज अख्तर/सिवान;

बसंतपुर (सिवान) : थाना क्षेत्र के सिपाह पवार टोला में रविवार की शाम दो पक्षों में हुई मारपीट मामले में दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई है। सिपाह पवार टोला के प्रमोद सिंह की पत्नी बेबी देवी के बयान पर रवींद्र सिंह, हरेंद्र सिंह, दिनेश सिंह एवं अकलू सिंह को आरोपित किया गया है, जबकि रवींद्र सिंह के बयान पर दूसरे पक्ष के प्रमोद सिंह, बेबी देवी एवं अनु कुमारी को आरोपित किया गया है तथा साथ ही बचाने आई भाभी को मारपीट कर मंगलसूत्र, कान की बाली एवं अंगूठी छीन लेने का आरोप लगाया है।