तरैया, सारण। थाना क्षेत्र के अगल अलग जगहों पर आपसी विवाद को लेकर हुई मारपीट की घटना में एक दर्जन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। भटौरा गांव में आपसी विवाद में रमेश साह, उनकी पत्नी संगीता देवी तथा आकूचक निवासी नजरुदीन अली को मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया हैं। वहीं डीह छपिया गांव में छठ घाट निर्माण को लेकर हुए विवाद को सुलझाने के लिए हो रहे पंचायत के दौरान दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गई। जिसमें छोटेलाल गिरि, नागेश्वर गिरि, राजीव रंजन गिरि, नन्दकिशोर गिरि, देवकांत गिरि गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। सभी घायलों का उपचार रेफरल अस्पताल तरैया में चल रहा हैं। वहीं पीड़ित पक्षों द्वारा तरैया थाने में अलग – अलग शिकायत प्रतिवेदन दिया गया हैं। पुलिस प्राप्त शिकायत के आधार पर मामले की जांच में जुट गई हैं