मारपीट की घटनाओं में तीन घायल
✍परवेज अख्तर/सिवान;
सिसवन (सिवान) : सिसवन थाना क्षेत्र के अलग-अलग गांवों में बुधवार की शाम हुई मारपीट की घटना में तीन लोग घायल हो गए। घायलों में नोन्यापट्टी गांव निवासी गोपाल दुबे एवं प्रभुनाथ दुबे हैं जबकि गंगपुर सिसवन गांव में हुई मारपीट में विनोद यादव गंभीर रूप से घायल हो गए।
सभी घायलों का इलाज सिसवन रेफरल अस्पताल में कराया गया।
——–