ब्रेकिंग खबर : बिजली की करंट लगने से मिस्त्री की मौत

मढ़ौरा (सारण) : बिजली की करंट लगने से एक 40 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई।घटना अमनौर थाना क्षेत्र के बलडीहा गांव की बतायी गई है।मृतक स्व.भृगुनाथ सिंह का पुत्र टूनटून सिंह बताया गया है।घटना के संबंध में बताया जाता है कि मृतक अपने घर मे बिजली संबंधित कार्य कर रहा था कि बिजली का करंट लग गया।जहां आनन फानन में परिजन उपचार हेतु अमनौर पीएचसी लाये जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया।