मारपीट कर 20 हजार रुपए छिनने को लेकर प्राथमिकी दर्ज
डोरीगंज-:
“””””””””””
अवतार नगर थाना क्षेत्र के मीरपुर जुअरा गाँव मे मारपीट करने एवं 20 हजार रुपए छिन लेने का मामला सामने आया है ।
इस संबंध मे मीरपुर जुअरा गाँव निवासी कुंती देवी ने अवतार नगर थाने मे एक प्राथमिकी दर्ज करायी है जिसमे उन्होंने आरोप लगाया है की गाँव के ही संजय माँझी , सोनु माँझी , सोनल कुमार , तारकेश्वर माँझी , पिंकी कुमारी एवं बेबी कुमारी मेरे दरवाजे पर चढ़कर मारपीट की एवं 20 हजार रुपए छिन कर चले गए ।
थानाध्यक्ष अजय सिंह ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर मामले मे कार्यवाई की जा रही है ।




Recent Comments