राजद का शिष्टमंडल ने सड़क हादसे में मृत सरपंच औऱ छात्राओं के परिजनों से मिल शोक संवेदना किया प्रकट

जीरादेई (सिवान) : प्रखंड के अकोल्ही में सोमवार को राजद का शिष्टमंडल ने सड़क हादसे में मृत सरपंच और छात्राओं के परिजनों से मिल शोक संवेदना प्रकट की। शिष्टमंडल दल में शामिल राजद की हिना शहाब ने पीड़ित परिवार के परिजनों के सांत्वना देते हुए कहाकि हम इस मुसीबत की घड़ी में हमेशा उनके साथ खड़े रहेंगे और उनकी हर संभव मदद करने का प्रयास करेंगे। उन्होंने मौके पर प्रशासन की तरफ से पीड़ित परिवार को मिलने वाली मदद का जल्द से जल्द दिलाने का भरोसा जताया। गौरतलब है कि दो मार्च को परीक्षा यूपी के बलिया से परीक्षा दिलवा कर एक ही बाइक पर सवार होकर घर लौटते समय सरपंच पंकज दास एवं गांव के राघव साहनी की पुत्री सुनीता कुमारी एवं देवरिया जिला के छितौली निवासी रानी कुमारी को ट्रक ने रौंद दिया था।