
मांझी(सारण)। मांझी प्रखण्ड के सिंगही गांव में गुरुवार की रात असामाजिक तत्वों ने स्थानीय जीउत यादव के दलान के सामने रखे पुआल में आग लगा दी। घटना की जानकारी देते हुए श्री यादव ने बताया कि देर रात करीब एक बजे आस पास के लोगो ने शोर मचाना शुरू किया तब हम घर से बाहर निकल कर देखे तो मेरे ही घर के बगल में दलान पर रखे मेरे ही पुआल में आग लगा दिया गया है। ग्रामीणों के सहयोग से आग पर काबू पाया गया। हालांकि आगलगी में दलान बांध कर रखी गई गाय जलकर जख्मी हो गयी जिसकी हालत गम्भीर है जबकि उसकी बछिया की मौके पर मौत हो गयी। इस घटना से आस पास के लोग दहशत में है। बगल में लगे सीसीटीवी फुटेज के आधार पर असामाजिक तत्वों की पहचान की जा रही है।




Recent Comments