बैकुंठपुर। स्थानीय थाने के खैरा आजम गांव के समीप एसएच 90 पर बाइक सवार उच्चकों ने इसी गांव के सिद्धार्थ कुमार की मोबाइल छीन ली। युवक ने थाने में आवेदन देकर कार्रवाई की गुहार लगाई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।