
- एक दिन में पच्चीस से ज्यादा राशनकार्ड लाभुकों को नहीं बुलाना है जन वितरण की दुकान पर
मशरक प्रखण्ड के सभी 17 पंचायतो में सोमवार से कोरोना लॉक डाउन के चलतें प्रधानमंत्री द्वारा घोषित मुफ्त चावल,दाल और सरकारी अनाज वितरण किया जाएगा। मशरक प्रखंड में तीन दिनो से पंचायतों में घूम घूम कर डीलरो की बैठकों के बाद रविवार को भी मशरक पूर्वी पंचायत के मुखिया कार्यालय परिसर में पूर्वी पंचायत की जनवितरण डीलरो की बैठक आयोजित की गई । जिसमें प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी अमरेन्द्र कुमार सिंह ने मीडिया को बताया कि प्रखंड के सभी जनवितरण प्रणाली दुकानों का आवंटन सभी दुकानों पर पहुंच चुका है और पीओएस मशीन में भी दर्ज हो चुका है जनवितरण डीलर सोमवार से राशन कार्ड लाभुक को अनाज देना शुरू करेंगे साथ ही मुफ्त चावल का भी वितरण साथ साथ शूरु हो जाएगा। दाल की आपूर्ति अभी नही हुई है दाल की आपूर्ति मिलते ही वितरण की जायेंगी।प्रखण्ड आपूर्ति पदाधिकारी अमरेन्द्र कुमार सिंह ने बताया कि उपभोक्ताओं को राशन देने में किसी भी डीलर के तरफ से कोई परेशानी यदि राशनकार्ड उपभोक्ता को देने की शिकायत यदि आती है तो उस डीलर पर प्राथमिकी दर्ज कर जेल भेजा जायेगा, साथ ही दुकान परिसर में उठाव करने पहुँचे उपभोक्ताओं के बीच सोशल डिस्टेंसिंग का पूरा ख्याल रखना होगा । लेकिन मशीन पर उपभोक्ता का अंगूठा लगाना जरूरी नही है। वहीं एक दिन में ज्यादा से ज्यादा पच्चीस से तीस उपभोक्ता को ही कुपन पर आने का समय दिन देकर उसी माध्यम से बुलाना है। साथ ही आये उपभोक्ता को कोरोना वायरस के संक्रमण के बारे में जागरूक भी करना है । प्रत्येक व्यक्ति का हाथ साबुन से साफ कराकर सेनेटाइजर लगवाना सुनिश्चित करना होगा। एमओ मशरक ने बताया कि अप्रैल माह में हर माह मिलने वाले राशन के अलावा प्रधानमंत्री द्वारा मुफ्त अनाज में 5 किलो चावल मिलेगा । दाल भी मिलना है पर वो प्रखंड के गोदाम में सरकार द्वारा मिला नहीं है मिलते ही सभी राशनकार्ड उपभोक्ता के बीच वितरण किया जाएगा। वहीं उन्होंने बताया कि जिन कार्ड धारियों ने अपने विक्रेता के पास अभी तक आधार कार्ड जमा नही कराया है उन्हें शीघ्र आधार कार्ड जमा कराने का निर्देश दिया गया है। मौके पर मुखिया संघ के अध्यक्ष व पूर्वी मुखिया प्रतिनिधि अमर सिंह, सुबोध सिंह, सुरेश सिंह,मोहन ओझा, अनिल मांझी,सुन्रदेई देवी मौजूद रहे।




Recent Comments