
माँझी विधायक ने मुसलमानों के साथ किया छलावा- छपरवी
मांझी(सारण)अल्पसंख्यकों मुसलमानों के साथ हमदर्दी का ढोंग रचा कर मांझी। माँझी विधानसभा क्षेत्र से मुसलमानों का प्रतिनिधित्व ख़त्म करने की साज़िश कर रहे हैं मांझी के माकपा विधायक डॉ सत्येन्द्र यादव। यह बातें भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता हाफिज साहेब रजा खान छप्परवी ने कही। उन्होंने कहा कि विधायक मांझी की एकमात्र अल्पसंख्यक जिप सदस्या को हराने तथा अपने एक स्वजातीय चहेते प्रत्यासी को जिताने के लिए सारे अनैतिक हथकंडों का प्रयोग कर रहें हैं। यही नही विधायक ने पत्नी खुलेआम जिप चुनाव में उतार दिया है तथा पर्दे के पीछे से पंचायत चुनाव का संचालन कर रहे हैं। उन्होंने दावा किया कि विधायक के इस रवैये से अल्पसंख्य समुदाय के लोग बेहद खफा हैं। तथा अगले चुनाव में जनता उनको माकूल जबाब देगी।




Recent Comments