
मांझी। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के निर्देश पर कोरोना संकट-काल मे जदयु नेत्री माधवी सिंह क्षेत्र के विभिन्न हिस्सों में दौड़ा कर प्रवासी मजदूरों के लिए चलाये जा रहे राहत-कार्यों की जानकारी ले रही हैं। वहीं जरूरतमंदों को सहायता पहुंचा रही हैं। इसी क्रम में शनिवार को माधवी सिंह मांझी पूर्वी पंचायत के चौबाह स्थान पहुंची और गरीब, असहाय व जरूरतमंदों के बीच राशन-सामग्री आदि का वितरण किया। उन्होंने कहा कि वर्तमान घड़ी में सारे गिले-शिकवे भुला कर एक दूसरे की मदद की जरूरत है। बाहर से अपने प्रदेश पहुंचने वाले हमारे प्रवासी मजदूरों को बिहार सरकार द्वारा हर तरह की आवश्यक सुविधाएं प्रदान की जा रही है। वहीं कोरोना के कारण लॉक डाउन से प्रभावित परिवारों की मदद की जा रही है। मैं खुद पार्टी कार्यकर्ताओं के सहयोग से क्षेत्र के विभिन्न हिस्सों में चलाये जा रहे राहत-कार्यों व प्रशासनिक व्यवस्थाओं की जानकारी ले रही हूं। माधवी ने लोगों से सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए अपने आवश्यक कार्यों लगे रहने व बढ़ते रहने की अपील की है। मौके पर जदयु महासचिव सुनील कुमार सिंह, अरविंद सिंह, मुखिया नवरत्न प्रसाद, राहुल यादव, रंजन सिंह, राजू सिंह, आशीष गुप्ता, प्रेमनाथ गुप्ता, ओम प्रकाश गुप्ता आदि मौजूद थे।




Recent Comments