मांझी(सारण)। मांझी के प्रसिद्ध राम घाट पर अस्चलगामी भगवान भुवन भास्कर को अर्घ निवेदित करते श्रद्धालुओं के बीच कलाकारों ने संगीत की निराली छटा बिखेर कर संगीत समारोह का श्रीगणेश किया।

गायक दिवाकर सिंह ने गणेश वंदना तथा छठ गीतों से संगीत समारोह का आगाज किया। मुख्य कलाकार संजय सिंह ने छठ की आध्यत्मिक तथा सामाजिक महत्ता को अपनी गीतों के माध्यम से उकेरा। देर रात तक चले कार्यक्रम में गायक द्वय ने भजन निर्गुण पूर्वी आदि से समारोह को यादगार बना दिया। जिला प्रशासन के निर्देश के आलोक में प्रारम्भ किये गए समारोह का विधिवत शुभारम्भ बीडीओ नीलकमल ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर उन्होंने अपने सम्बोधन में कहा कि मांझी का राम घाट आध्यात्मिक प्राकृतिक छटा के साथ साथ सांस्कृतिक विरासत का इतिहास गढ़ेगा। समारोह को एबीपीएसएस के राष्ट्रीय प्रवक्ता मनोज कुमार सिंह मुखिया नवरत्न प्रसाद उर्फ सन्तोष पहलवान सरपंच मनोज प्रसाद युवा नेता ई सौरभ सन्नी सन्त राम प्रिय दास समाजसेवी कृष्णा सिंह पहलवान पत्रकार संजीव शर्मा तथा गोपाल शर्मा आदि ने भी सम्बोधित किया। समारोह का संचालन रंजन शर्मा ने किया।