मांझी। मांझी थाना क्षेत्र के महम्मदपूर निवासी युवक की केरल में संदिग्ध स्थिति में मौत हो गयी। मृतक महम्मदपूर निवासी भुटकुन महतो का 19 वर्षीय पुत्र कन्हैया महतो बताया जाता है। घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार मृतक केरल में रहकर मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करता था। शनिवार को उसके पेट में दर्द होने की शिकायत के बाद कुछ साथियों द्वारा उसे नजदीकी सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उसका इलाज चल रहा था। सोमवार की सुबह इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी। मौत की सूचना मिलने के बाद युवक के परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।